प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को सात साल पूरे हो चुके हैं। भले ही प्रियंका अब हॉलीवुड में एक्टिव हों, लेकिन उनका देसी अंदाज़ और भारतीय खानपान से …और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चोपड़ा ने खिलाई निक जोनस को ये इंडियन चीज।
- निक जोनस चखते ही बोले- ‘फार्ट जैसी स्मैल आ रही है’।
- अमेरिकन को अगर ये चीज खिला दी जाए तो क्या होगा।
एंटरटेनमेंट डेस्क। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही लॉस एंजेलिस में रहती हों, लेकिन भारतीय संस्कृति और देसी स्वाद उनके दिल में आज भी बसा है। पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ रहते हुए भी प्रियंका अक्सर इंडियन फूड और घरेलू नुस्खों से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में प्रियंका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बतौर गेस्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने निक जोनस के साथ जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने निक को ऐसी इंडियन चीज खिला दी थी, जिसे खाने के बाद सिंगर के होश उड़ गए थे।
निक को खिलाई थी हाजमोला
शो के दौरान कपिल शर्मा ने जब पूछा कि क्या प्रियंका ने कभी निक को देसी खाना खिलाया है, तो इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह निक को बहुत ज्यादा स्पाइसी इंडियन फूड नहीं खिलातीं, लेकिन सर्दी-जुकाम होने पर काढ़ा जरूर देती हैं।
इसी बातचीत के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि एक बार उन्होंने निक जोनस को हाजमोला खिला दी थी। प्रियंका ने हंसते हुए कहा, ‘आप सोचिए, किसी अमेरिकन को अगर हाजमोला खिला दी जाए तो क्या होगा!’
‘फार्ट जैसी स्मैल आ रही है’
प्रियंका ने बताया कि उनके बेड के पास एक ड्रॉअर है, जिसमें वह हाजमोला और दूसरी चटपटी देसी चीजें रखती हैं। निक अक्सर उस ड्रॉअर के बारे में पूछते रहते थे, लेकिन प्रियंका उन्हें दूर रहने की सलाह देती थीं। एक दिन निक की जिज्ञासा इतनी बढ़ गई कि प्रियंका ने उन्हें हाजमोला खिला दी।
हाजमोला खाते ही निक का रिएक्शन देखने लायक था। प्रियंका के मुताबिक, निक ने कहा, ‘इससे तो फार्ट जैसी स्मैल आ रही है।’ यह सुनते ही शो में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।
फैंस का फेवरेट कपल
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में शाही अंदाज़ में शादी की थी। सात साल बाद भी दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है और ऐसे मजेदार किस्से उनके रिश्ते को और भी खास बना देते हैं।


