रायपुर। सिलतरा स्थित गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ। कंपनी प्रबंधन के अनुसार गरम स्लैब गिरने से हादसा हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि कई मजदूर हताहत हुए। जिला प्रशासन की टीम देर रात तक मौके पर मौजूद रही। जिसमें एडीएम, एसडीएम, पुलिस अधिकारी शामिल थे। इधर हादसे में घायल मजदूरों को देवेंद्र नगर श्री नारायण अस्पताल लाया गया। जहां पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 12 मजदूर लाए गए। इसमें से छह की मौत हो गई थी, छह गंभीर रोगियों का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर घायलों को देखने के लिए विधायक अनुज शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों के मरीजों से बातचीत की। हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की। घायलों को मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने हादसे की जांच की बात कही है। खबर लिखे जाने तक और मजदूरों के दबे होने की जानकारी मिल रही थी, हालांकि स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
हादसा : गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, छह मजदूरों की मौत, छह घायल, प्रशासन ने कहा होगी जांच
Related Posts
Add A Comment