चुनाव आयोग (ECE) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। इसी घोषणा के दौरान, आयोग ने ECINe नामक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी परिचय दिया। यह नया प्लेटफॉर्म मतदाताओं, अधिकारियों और दलों के लिए 40 से अधिक चुनावी सेवाओं को एक ही स्थान पर लाकर उन्हें सरल बनाएगा।
Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 04:55:41 PM (IST)
Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 05:06:20 PM (IST)

HighLights
- बिहार चुनाव दो चरणों 6 और 11 नवंबर में होगा।
- वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को होगी।
- ECINet 40 चुनावी सेवाओं का एकीकृत मंच।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025) की तारीखों का एलान ECE ज्ञानेश कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कर दिया। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर के दिन की जाएगी। आपको बता दें चुनाव आयोग के 40 App हैं, जिनको एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए (ईसीआईनेट) ECINet बनाया गया, जहां पूरी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं क्या है ECINet-
ECINet: एक डिजिटल प्लेटफॉर्म
ECINet एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा शुरू किया गया है। यह एक ऐसा एकीकृत इंटरफ़ेस है जो 40 से अधिक चुनावी सेवाओं और विभिन्न मोबाइल ऐप्स/वेबसाइटों को एक ही स्थान पर लाकर उन्हें सरल और व्यवस्थित बनाता है।
Entire Election Machinery – Just a Call Away#BiharElections2025 #ECINet pic.twitter.com/8ysSnOP6Ib
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 6, 2025
इसका मुख्य लक्ष्य उपयोगकर्ताओं, जिनमें मतदाता, चुनाव अधिकारी, और राजनीतिक दल शामिल हैं, को अलग-अलग पोर्टलों या ऐप्स पर जाने की परेशानी से बचाना है।
मुख्य विशेषताएं और उद्देश्य:
- सेवाओं का एकीकरण: यह प्लेटफॉर्म कई चुनावी सेवाओं जैसे कि वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना, वोटर कार्ड संबंधी शिकायतें दर्ज करना, ई-वोटर कार्ड डाउनलोड करना, और ‘अपने उम्मीदवार को जानें’ जैसी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है।
- रीयल-टाइम डेटा: इस पर चुनावी प्रक्रियाओं से संबंधित डेटा वास्तविक समय (Real-Time) में अपलोड होता रहता है।
- प्रक्रिया में सुधार: इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रियाओं को अधिक कुशल और बेहतर बनाना है।
- सरल पहुंच: उपयोगकर्ता इस प्लेटफॉर्म को आधिकारिक पोर्टल [https://ecinet.eci.gov.in/](https://ecinet.eci.gov.in/) पर जाकर या Google Play/Apple App Store से ECINET ऐप डाउनलोड करके एक्सेस कर सकते हैं।
🗓️#SCHEDULE for the GENERAL ELECTION TO THE LEGISLATIVE ASSEMBLY OF BIHAR 2025 – Two Phases
Details 👇#Bihar #BiharElections2025 pic.twitter.com/ZeTBbpX32O
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 6, 2025
ECINet ECI की एक पहल है जो विभिन्न सेवाओं को एक ही इंटरफ़ेस पर लाकर मतदाताओं और हितधारकों के लिए बार-बार लॉगिन करने की आवश्यकता को समाप्त करती है।
ECINet एप से होंगे ये काम?
ECINet एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म है, जिसमें मतदाता को हर जरूरी सेवाएं बस क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इससे मतदाताओं को ये फायदे होंगे:
- वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जा सकता है।
- फॉर्म एप्लीकेशन को ट्रैक किया जा सकता है।
- वोटर कार्ड में गड़बड़ी से जुड़ी शिकायत की जा सकती है।
- मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकता है।
- ई-वोटर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
- बीएलओ के साथ कॉल बुक की जा सकती है।
- दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं ली जा सकती हैं।
- चुनाव से संबंधित लर्निंग मैटेरियल हासिल किए जा सकते हैं।
- चुनाव में खड़े उम्मीदवार के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
- लेटेस्ट चुनावों के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकती है।
- आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है।
- वोटर टर्नआउट के बारे में जान सकते हैं।
- चुनाव के नतीजे और अन्य आंकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Date LIVE: दो चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे परिणाम