Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा हो गई है। CEC ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे- पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस घोषणा के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आइए एक नजर डालते हैं बिहार के पिछले चुनाव पर-
Publish Date: Mon, 06 Oct 2025 05:49:31 PM (IST)
Updated Date: Mon, 06 Oct 2025 05:54:17 PM (IST)
.webp)
HighLights
- बिहार चुनाव 2025 की तारीखें घोषित
- 2020 में तीन चरणों में हुई वोटिंग
- महागठबंधन सिर्फ 12 हजार वोटों से हारा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025) की तारीखों की आधिकारिक घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को की। इस बार राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे।
- पहला चरण: 6 नवंबर 2025
- दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025
- मतगणना: 14 नवंबर 2025
बिहार में आचार संहिता लागू
इस ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि छठ महापर्व के बाद चुनाव कराना उचित होगा ताकि प्रवासी बिहारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बिहार से लाखों लोग रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में रहते हैं। इनमें से अधिकतर छठ पर्व पर अपने घर लौटते हैं। इसलिए सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि छठ के तुरंत बाद एक ही फेज में चुनाव हो ताकि अधिक से अधिक मतदाता वोट डाल सकें और लोकतंत्र का पर्व सशक्त बने।
पिछली बार 2020 में कैसे हुए थे चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कोविड महामारी के बीच आयोजित हुए थे। चुनाव आयोग ने सुरक्षा को देखते हुए उस समय तीन चरणों में मतदान कराया था।
- पहला चरण: 28 अक्टूबर 2020
- दूसरा चरण: 3 नवंबर 2020
- तीसरा चरण: 7 नवंबर 2020
- मतगणना 10 नवंबर 2020 को हुई थी।
किसे कितनी सीटें मिली थीं?
2020 के चुनाव में एनडीए ने बहुमत हासिल करते हुए सरकार बनाई थी, जबकि महागठबंधन थोड़े अंतर से पीछे रह गया था।
एनडीए गठबंधन – कुल 125 सीटें
- भाजपा – 74
- जदयू – 43
- विकासशील इंसान पार्टी (VIP) – 4
- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) – 4
महागठबंधन – कुल 110 सीटें
- राजद – 75
- कांग्रेस – 19
- सीपीआई (एमएल) – 12
- AIMIM और अन्य – 5
केवल 12,000 वोटों का अंतर!
2020 के विधानसभा चुनाव में NDA और महागठबंधन के बीच वोट शेयर का अंतर सिर्फ 0.03% था।
- NDA को मिला: 37.26% वोट
- महागठबंधन को मिला: 37.23% वोट
यानी कुल वोटों में सिर्फ 12,000 वोटों का अंतर था। इसी मामूली अंतर के कारण महागठबंधन 15 सीटों से चुनाव हार गया, जबकि राजद 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
बिहार चुनाव 2025 में नई तस्वीर
इस बार मुकाबला फिर एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच दिलचस्प रहेगा। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी इस बार एक नया समीकरण जोड़ सकती है। वह खुद को बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक ताकत के रूप में पेश कर रही है।