Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Bharat Post
रायपुर। प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपए अंतरित कर रही है। इस योजना से न केवल महिलाओं को खर्च करने के लिए अपनी स्वयं की राशि मिली है अपितु परिवार भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हुए हैं। पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना आने के बाद महिलाओं द्वारा इस राशि के उपयोग पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाएं हमेशा की तरह इसमें से कुछ हिस्सा भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित रख रही हैं।डाकघरों में महिलाओं ने बड़े पैमाने पर आरडी शुरू किये हैं और प्रदेश के हर…
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वार न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का विषय ’’जलवायु परिवर्तन सदी की सबसे बड़ी चुनौती’’ रखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना आयोग ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिये हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा। हमारा जीवन जितना सरल होगा, हमारी आदतें व व्यवहार जितना कम भौतिकवादी होगा, उतना ही हम पर्यावरण को सुरक्षित रख पायेंगे। डॉ सुब्रमणियम ने पर्यावरण संरक्षण के…
रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी सहित सांसद गण ने सेंट्रल हाल में संविधान को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संविधान का सही मायने में सम्मान करने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों ने बार बार संविधान के साथ छेड़ छाड़ की है कई बार सरकार चलाते वक्त संविधान की मूल भावना के खिलाफ जाकर कार्य किया है,लेकिन अब भाजपा और एनडीए सरकार संविधान के खिलाफ कोई काम होने नही देती और सदैव इसकी रक्षा करती रहेगी।
विष्णु के सुशासन में रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिएः स्वास्थ्य मंत्री : श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक लेकर विभाग के कामकाज की समीक्षा की। जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है और सभी मेडिकल कालेज तथा जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जायसवाल ने अधिकारियों को कहा है कि विष्णु के सुशासन में उन्हें रिपोर्ट नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए ताकि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर मिलती रहें।जायसवाल ने कहा कि राज्य मे स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए ये…
छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 : नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए अधोसंरचनात्मक कार्यों पर हुआ विचार-विमर्श
रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने को लेकर विजन डाकूमेंट तैयार करने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय अधोसंरचना वर्किंग गु्रप के सदस्यों ने राज्य नीति आयोग में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से अधोसरंचना निमार्ण के कार्यो पर विचार विमर्श किया। बैठक नीति आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम भी उपस्थित थे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक ने सड़क, पेयजल, आवास सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी रखी। मुख्यमंत्री के सचिव एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग के सचिवबसवराजू. एस ने नगरीय क्षेत्रों में रोड, पेयजल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत शासकीय सेवकों के लिए लेखा प्रशिक्षण परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष 03 सत्रों (मार्च-जून, जुलाई-अक्टूबर, नवम्बर-फरवरी) में संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ द्वारा किया जाता है। इस प्रशिक्षण में राज्य शासन के आधीन कार्यरत सहायक ग्रेड वर्ग-3, अन्य लिपिक वर्गीय कर्मचारी जिन्होंने तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली वे प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु संबंधित कार्यालय द्वारा नामांकित किए जाते है। लेखा प्रशिक्षण परीक्षा में प्रथम प्रयास में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को एक अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ प्रदाय किया जाता है। संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा प्रशिक्षण…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की एक अहम बैठक शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में रखी गई। बैठक भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। विधायक दल की बैठक के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में जानकारी ली गई। सभी क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाकर काम करने की योजना बनाई गई। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में भाजपा ने विजय प्राप्त की है। पिछली बार की तुलना…
छत्तीसगढ़ ने देश को दिए 14 केंद्रीय मंत्री, सिर्फ 4 को मिली है कैबिनेट में जगह, राज्य गठन के बाद रहा टोटा
रायपुर। देश में भाजपा (NDA) को बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही मंत्री मंडल को लेकर भी चर्चाएं तेज है। बात छत्तीसगढ़ की हो तो भाजपा को यहां 11 में से 10 सीटें मिलीं हैं। बड़ा सवाल उठ रहा की यहां से केंद्र में मंत्री पद किसे मिलेगा। जब बात मंत्री पद की हो रही हो तो जानना जरूरी है कि कोई भी केंद्र सरकार का रुख छत्तीसगढ़ को लेकर क्या रहा। रायपुर। देश में भाजपा (NDA) को बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके…
(भारत पोस्ट ब्यूरो)धमतरी। श्यामतराई में सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद को खत्म करने की गारंटी दी। मोदी ने कहा कि मेरी गारंटी है नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर के रहूंगा। मोदी गारंटी रहा, मेरी सरकार बनने के बाद रोड, रेल, इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विकास होगा। नई सरकार के पहले 100 दिन में जो फैसले होंगे एल, एतिहासिक होगा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कांग्रेस और विकास साथ साथ नहीं चल सकते हैं। कांग्रेस जहां जहां रही हिंसा और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा। कांग्रेस अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए…
हिंदुत्ववादी योगेश की “होली खेल रहे हैं अवध में देखो मेरे प्यारे राम” गाने ने मचाई धूम
योगेश सैनी ने लिखा और गया है गाना, रायपुर के राम मंदिर में हुई है शूटिंग. भारत पोस्टरायपुर। राम में माहौल और होली त्यौहार के बीच एक गाना जमकर धूम मचा रही है। होली खेल रहे हैं अवध में देखो मेरे प्यारे राम गाने के यह बोल अब लोगों की जुबान में भी चढ़ने जा रहा है। राजधानी के योगेश सैनी ने न सिर्फ इस गाने को लिखा है बल्कि उन्होंने खुद ही इस गाने को गाकर प्रस्तुति दी है। यह गाना रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में शूट किया गया।यूट्यूब और सोशल मीडिया में डालने के बाद…