Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Bharat Post
GST Reform: भाजपा नेता आकाश विग ने जीएसटी रिफॉर्म को देश की अर्थव्यवस्था के लिए बताया मिल का पत्थर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
रायपुर। GST रिफॉर्म से छूट के बाद समानों की कीमतों से लोगों को राहत मिल रही है। उसे लेकर भाजपा द्वारा लोगों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे भाजपा नेता आकाश विग लोगों और व्यापारियों तक जाकर जीएसटी को लेकर चर्चा कर रहे। लोगों को केंद्रीय योजनाओं के फायदे बता रहे। भाजपा नेता आकाश ने बताया कि इस जीएसटी रिफॉर्म से जहां जनता का सीधा फायदा मिलना शुरू हो गया है। सामान की दरों में कमी से लोगों की बचत भी हो…
प्रदेश में 155 पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में होगा सुधार
रायपुर। राज्य शासन द्वारा चिकित्सा स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस./डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में प्रवेशित एवं वर्ष 2025 की विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित हुए पीजी बॉन्डेड चिकित्सकों को उनके अनुबंध की शर्तों के अनुरूप संविदा आधार पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कुल 155 चिकित्सकों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं, जिनकी सेवाएं आगामी आदेश तक प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में ली जाएंगी। इन नियुक्तियों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में महत्वपूर्ण सुधार होगा। विशेष रूप से जिला अस्पतालों को इन नियुक्तियों का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा…
आम्बेडकर अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में एक और विदेशी युवती का सफल ऑपरेशन, ईस्ट अफ़्रीका के देश रवांडा की रहने वाली है मरीज
रायपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय लगातार अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं से न केवल प्रदेश और देश बल्कि विदेशों से आए मरीजों का भी भरोसा जीत रहा है। अनुभवी डॉक्टरों की टीम एवं उपचार प्राप्त करने की सरलतम प्रक्रिया के कारण यह अस्पताल सर्वाधिक विश्वसनीय संस्थान के रूप में अपनी पहचान व्यापक स्तर पर दर्ज कर चुका है। इसी क्रम में हाल ही में अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में रवांडा (ईस्ट अफ़्रीका) की 20 वर्षीय युवती के लेफ्ट ब्रेस्ट के बेनाइन फाइब्रो एपिथीलियल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है। पाण्डेय शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हम अविभाजित मध्यप्रदेश से संकल्पशील रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा जब बस्तर के प्रभारी मंत्री थे, तब उन्होंने बस्तर के विकास को लेकर शिला पत्थर रखा था, लेकिन उन पत्थरों को किसने उखाड़ा, बस्तर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कांफ्रेंस के पश्चात काफी समय तक कार्यालय में समय बिताया. यहां प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वित्तमंत्री ओ पी चौधरी, सांसद संतोष पांडे, महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, यशवंत जैन, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, वरिष्ठ नेता रामसेवक पैंकरा, प्रवक्ता अमित चिमनानी एवं दीपक उज्ज्वल, सुनील पिल्लई आदि उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने चना मुर्रा खाकर पुराने दिनों की याद ताजा की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णणुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में जीएसटी में जो सुधार किए गए हैं, वह देश के डेढ़ सौ करोड़ लोगों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूतपूर्व सुधार आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले हैं। श्री साय ने कहा कि इससे न सिर्फ लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक…
बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में 967 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 2100 से अधिक लोगों मिलेगा रोजगार
रायपुर। बस्तर आज विकास की स्वर्णिम सुबह का प्रतीक बनकर उभर रहा है। जो क्षेत्र कभी उपेक्षा और अभाव की पहचान से जूझता था, वह अब निवेश, अवसर और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। यहाँ हर क्षेत्र—उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन—में समावेशी विकास की गूंज सुनाई दे रही है। यह बदलाव न केवल बस्तर की तस्वीर बदल रहा है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की गाथा लिख रहा है। रेल–सड़क परियोजनाओं से आएगा बड़ा बदलाव बस्तर के विकास को गति देने के लिए सरकार ने ₹5,200 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें रावघाट–जगदलपुर…
छत्तीसगढ़ : 28 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्या धाम की यात्रा, राम लला अयोध्या दर्शन योजना से मिला रहा लाभ
रायपुर। रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना में रायपुर संभाग से 850 तीर्थयात्रियों का जत्था राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस विशेष ट्रेन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस मौके पर तीर्थ यात्रियों के जत्थे से मुलाकात कर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना शुरू की गई है। पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22…
छत्तीसगढ़ : मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ का, आदिवासी कल्याण को मिलेगी गति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री साय ने मध्य क्षेत्र अंतर्गत निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के बेहतर विकास के लिए प्राधिकरण की बजट राशि 50 करोड़ से…
रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने बताया : देशभर में नमो मैराथन के लिए चयनित 100 शहरों में छत्तीसगढ़ से रायपुर और बिलासपुर का चयन किया गया है संयोजक देवांगन ने पोस्टर व टी-शर्ट लॉन्च किया, मैराथन रायपुर में तेलीबांधा तालाब से जयस्तम्भ चौक तक, बिलासपुर में मल्टी परपज स्कूल से नेहरू चौक तक रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आहूत ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत आगामी 21 सितंबर को “नमो मैराथन” का आयोजन करने जा रही है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बुधवार को…

